धान रोपाई का कार्य हुआ तेज, किसान खेती में हुए व्यस्त

NewsScale Digital
2 Min Read

गिद्धौर/पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के गिद्धौर व पत्थलगड़ा समेत विभिन्न प्रखंडों में खरीफ सीजन में लगने वाले धान रोपनी का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। सुबह उठते ही किसान अपने खेतों में कोई हल बैल के साथ तो कोई ट्रैक्टर के साथ खेत जुताई कर खेत को तैयार करने में जुटे हैं। दूसरी ओर धान के तैयार बिचडे को कबाड़ के खेत की रोपाई की जा रही है। हालांकि पुरानी परंपरा में धान रोपाई करने वाली महिलाएं गीत गाया करती थी। परंतु अब ऐसा सुनने को एवं देखने को नहीं मिलता। फिर भी आज भी एक साथ दर्जनों महिलाएं एक खेत में धान की रोपाई कर रही हैं। धान रोपनी कार्य को लेकर किसान पूरे दिन अपने खेत में मेहनत कर रहे हैं। किसान धान रोपनी कार्य को लेकर कहते हैं कि इस वर्ष धान की खेती को लेकर भगवान बढ़िया सुतार दिए हैं। पर्याप्त वर्षा होने से धान की खेती करने में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि किसान मक्का, अरहर, उरद व बादाम के साथ ही साथ बरसाती सब्जी की खेती नहीं लगा पाए हैं। जिसका कारण अत्यधिक वर्षा होने का है। बहरहाल धान रोपाई का कार्य क्षेत्र में काफी जोर शोर से चल रही है। गिद्धौर प्रखंड के ब्रह्मपुर, बारिसाखी, पहरा, मंझगावा, बारियातू, गांगपुर, सलगा, कटघरा तथा दुआरी आदि गांव में रोपनी कार्य जारी है। दूसरी तरफ किसानों कोे अंदर से डर भी सता रहा है की अधिक बरसात होते रहा तो धान की फसल को भी नुकसान हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *