हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित प्रतापपुर टांड़ में महुआ चुनने के दौरान रविवार सुबह वज्रपात के चपेट चाचा भतीजा आ गए। जिसमें चाचा स्व. दुर्याेधन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र अमरेश सिंह की मौत हो गई। जबकि भतीजा 22 वर्षीय महेश कुमार पिता किरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों इसी गांव के निवासी हैं और महुआ की रखवाली के लिए घर के बगल गांव प्रतापपुर टाड़ गए हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ और महुआ पेड़ के नीचे पानी से बच रहे दोनों चपेट में आ गए। जिसमें अमरेश सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उनके चचेरा भतीजा महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद मृतक के भाई प्रवेश की नजर पड़ी। जिसकी खबर गांव वालों को देते हुए थाना एवं अस्पताल में सूचित किया। मौके पर परिजनो ने घायल महेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वही मृतक अमरेश कुमार सिंह को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजनों के चीख चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
---Advertisement---
और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार




















Total Users : 835636
Total views : 2546891