पलामू। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टीएसपीसी उग्रवादी उपेंद्र भुईयां 26 वर्ष को 652 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युग्रवादी टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य हैं। ग्रिफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर पुलिस ने 0.315 बोर की 652 गोलियां बरामद कीं है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य उपेंद्र केदल के रास्ते होकर अपने घर नागद आने वाला है। सूचना के आधार पर एएसपी (अभीयान) राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और टीम ने बुधवार शाम को केदल के जंगल स्थित वाच कर रही थी की सिकंदरा मोड़ के पास एक व्यक्ति दिखा तो उसे रुकने के लिए कहा गया पर पुलिस की आवाज सुनकर वह तेजी से भागने लगा। इसके बाद उसे पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ कर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम उपेंद्र भुईयां बताया। उसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर 652 गोलियां बरामद की गई।
---Advertisement---


















Total Users : 1230285
Total views : 3081513