Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फंदे से लटकी मिली कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज डेस्क
रांची/पलामू। बुधवार को झारखंड के पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी 28 वर्ष अपने आवास में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। वार्डन कृष्णा कुमारी के अनुसार वो जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर आफफिस पहुचकर बताया कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है। विद्यालय में मैडम नहीं मिली। क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर से गेट बंद है। बार-बार धक्का देने के बाद भी गेट नहीं खुला। तो गांव के ही मिस्त्री साधु राम को बुलाकर खिड़की के ग्रिल के रॉड को काटा गया एवं अंदर रूम में गए तो देखा किया प्रियंका दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई है। उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस के उपस्थिति में दुपट्टे को चाकू से काटकर प्रियंका को नीचे उतारकर अस्पताल लाया गया। वार्डन ने आगे बताया कि 1 अगस्त 2024 को एकाउंटेंट प्रियंका ने विद्यालय में अपना योगदान दिया था। शुरुवात में स्कूल के क्वाटर्र में ही रहा करती थी। उसके बाद डालटनगंज से ही आना जाना करती थी। लंबे समय से कस्तूरबा में एकाउंटेंट थी एवं चौनपुर से पाटन स्थानान्तरण के बाद आई थी। बुधवार को लगभग 11 बजे के बाद स्कूल आई थी और 12.15 में फांसी लगाने की जानकारी मिली। दरवाजे को खोलने में 1 घंटे लगा। मिस्त्री साधु राम ने बताया कि जब वह खिड़की से अंदर गया तब मोबाइल चालू था। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। अंतिम बार किससे बात हुई, यह पता लगाया जा रहा है।

रोगजार सेवक से पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

प्रियंका का विवाह पांच वर्ष पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी। उसका पति रोगजार सेवक है। जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के वक्त वह रांची में थे। प्रियंका का ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। उसकी तीन साल की एक बेटी है और वह मेदिनीनगर में किराए के घर में रहती थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment