Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना लायंस क्लब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस 2 हाई स्कूल खेल मैदान में रविवार को एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हंटरगंज लायंस क्लब एवं बारागांवा क्लब के बीच खेला गया। मैच में बारा गवां की टीम ने टॉस जीत कर लायंस क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रीत किया गया। वहीं लायंस क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी बारगांवा की टीम 83 रन पर ऑल आउट हो गई और लायंस क्लब ने यह मैच 59 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हरिश सिंह को दिया गया। हरिश के द्वारा 53 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज मो. मुजाहिद को दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, समाजसेवी प्रेम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, बेचन पासवान द्वारा विजेता टीम को 21 हजार नगद एवं कप एवं उपविजेता टीम को 14 हजार नगद एवं कप देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी प्रेम सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते कहा की खेल में हार जीत होता है। हौसला नहीं हारना है प्रखंड स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट कराकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाता है। जिससे वह अच्छा खेल दिखाकर प्रखंड, राज्य व देश का नाम रोशन कर सके। अंपायर की भूमिका हीरो कुमार व पंकज कुमार व कॉमेंटेटर की भूमिका आशिक इलाही, मंटू सिंह ने किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अमन चौरसिया, प्रभाकर कुमार, शिवाकांत राठौर, मन्नू कुमार, सरफुद्दीन मंसूरी आम भूमिका निभाया। मैच देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी एवं प्रखंडवासी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment