Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत में गंगा के निचे पहली मेट्रो ट्रेन चला कोलकाता मेट्रो ने रच दिया इतिहास, देखें वीडियो में…

On: April 13, 2023 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोलकाताः भारत में कोलकाता मेट्रो ने हुगली (गंगा) नदी के नीचे से पहली मेट्रो ट्रेन हावड़ा मैदान तक चलाकर इतिहास रचा। देश की पहली मेट्रो ट्रेन गंगा नदी के नीचे से लंबे इंतजार के बाद दौड़ी। यह पहली अंडरवारटर मेट्रो परियोजना भारत में है। कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

गंगा नदी के नीचे चली मेट्रो

मेट्रो रेल की रैक नंबर एमआर 612 ने कोलकाता के बीबीडीबाग महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक पहली यात्रा की। इस रेक ने हुगली नदी को बुध्वार के पूर्वाह्न 11.55 बजे पार किया। इस दौरान महाप्रबंधक रेड्डी के साथ मेट्रो के अतिरिक्त महाप्रबंधक एचएन जायसवाल, कोलकाता मेट्रो रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के एमडी समेत मेट्रो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। यही नही ट्रेन के पहुंचने के बाद श्री रेड्डी ने हावड़ा स्टेशन पर पूजा की। बाद में रैक नंबर एमआर-613 को भी हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया।

ट्रायल रन सात महीनों तक चलेगा

इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए महाप्रबंधक श्री रेड्डी ने बताया कि हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ट्रायल रन अगले सात महीनों तक चलेगा और इसके बाद इस खंड पर नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं केएमआरसीएल के सभी कर्मचारी, इंजीनियर जिनके प्रयासों और देखरेख में इस इंजीनियरिंग चमत्कार को हासिल किया गया है, सभी खुश हैं कि सपना सच हो गया है।

कोलकोता मेट्रो के लिए ऐतिहासिक क्षणः कौशिक मित्रा

कोलकोता मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा है कि मेट्रो रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण है। क्योंकि कई बाधाओं को पार करने के बाद हम हुगली नदी के नीचे रेक चलाने में सफल रहे हैं। आगे कहा कि कोलकाता और उपनगरों के लोगों को एक आधुनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम है। यह वास्तव में बांग्ला नववर्ष पर बंगाल के लोगों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक विशेष तोहफा है।

भूमिगत खंड पर अब होगा ट्रायल

ट्रायल के साथ ही दो मेट्रो रेक को कोलकाता के एस्प्लेनेड स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया है, जल्द ही हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किलोमीटर के भूमिगत खंड पर ट्रायल रन शुरू होगा। इस खंड पर वाणिज्यिक सेवाएं इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। एक बार यह खंड खुल गया तो हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन (सतह से 33 मीटर नीचे) हो जाएगा। मेट्रो के 45 सेकंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर के हिस्से को कवर करने की उम्मीद है। बतया जा रहा है कि नदी के नीचे बनी यह सुरंग जलस्तर से 32 मीटर नीचे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

स्कूल से निकली रैली, पुलिस लाइन के जवानों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर संघरी घाटी के पास पुलिस ने बिछाया जाल

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

Leave a Comment