लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) VB-G RAM G कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सदर प्रखंड अंतर्गत हेंदलासो ग्राम बगीचा में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य एवं राज्यसभा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा विधायक शशि भूषण मेहता उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस को न तो विकास से मतलब है और न ही योजनाओं से, बल्कि वह केवल भ्रम फैलाकर ग्रामीण मजदूरों और किसानों को गुमराह करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर कर गरीब, मजदूर और किसानों को उनका हक और अधिकार समय पर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में मनरेगा के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले हुए, लेकिन विरोधी दलों ने इस पर कोई ठोस रुख नहीं अपनाया। वहीं विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन के तहत काम के दिनों में बढ़ोतरी, समय पर रोजगार, कार्य मूल्य में सुधार तथा कार्यों के प्रकार बढ़ाकर हर हाथ को काम देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बौखलाए हुए हैं।
विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन योजना गरीब, मजदूर और किसानों के साथ न्याय और आजीविका सुनिश्चित करने का संकल्प है। कांग्रेस रोजगार गारंटी योजना के नाम को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि नाम बदलने में वह खुद माहिर रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का झारखंड राज्य गठन में अहम योगदान रहा, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। अब गांव-गांव जाकर गरीबों के अधिकारों के बीच बिचौलियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक बालकृष्णा सिंह एवं जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष मनीर उरांव एवं लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव ने भी संबोधित किया।
मौके पर श्रीचंद प्रजापति, राकेश प्रसाद, हर्षनाथ महतो, बिंदेश्वर उरांव, लाल अनूप नाथ शाहदेव, पशुपति नाथ पारस, शुकुल राम, मिथुन तमेड़ा, जगनंदन पौराणिक, राजकुमार वर्मा, शंभु सिंह, अशोक साहू, पवन तिग्गा, विश्वजीत शाहदेव, सूरज दसोंधी, रामकुमार खेरवार, संगिता कुमारी, मुन्नीलाल उरांव, प्रदीप खत्री, सरस्वती देवी, अनिता देवी, नवीन कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।





















Total Users : 790217
Total views : 2485513