Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कान्हाचट्टी में भव्य समारोह

On: January 25, 2026 2:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा)। सामाजिक समरसता के प्रतीक तथा बिहार राज्य के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय नाई संघ, कैंडी परगना कान्हाचट्टी के तत्वावधान में सायल बगीचा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रदेव शर्मा ने की, जबकि संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अरुण सिंह, रामेश्वर यादव, सिकंदर खरवार, अशोक दागी, राजेश दास के साथ चतरा जिला नाई संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष उमेश ठाकुर, सचिव शिवशंकर ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मनाथ ठाकुर एवं संजय ठाकुर उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वे उपेक्षित, शोषित, वंचित, गरीब एवं असहाय वर्गों के सच्चे रहनुमा थे। नाई समाज से आने के बावजूद उन्होंने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए। उनके त्याग, सादगी और सामाजिक न्याय की विचारधारा के कारण ही जनता ने उन्हें “जननायक” का सम्मान दिया। वक्ताओं ने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

आयोजन में बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी लालो ठाकुर, परगना के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, संतोष ठाकुर, नमन ठाकुर, राजेश ठाकुर, मनोज शर्मा, रवींद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, महेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, संजय ठाकुर, अंजू देवी, विनोद शर्मा, विनय ठाकुर, मंजू देवी, सुनीता देवी, नगीना कुमारी सहित सैकड़ों नाई समाज के लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जिलेभर में श्रद्धा के साथ माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य काव्य-सांस्कृतिक आयोजन, साहित्य, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण के भाव से सराबोर रहा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, डालसा के निर्देश पर पीएलवी ने मतदाता अधिकारों की दी जानकारी

हथियारबंद अपराधियों का धावा, एनसीसी साइट पर वोल्वो वाहन फूंका, आम्रपाली कोल परियोजना में दहशत, उग्रवादी धमकियों की पृष्ठभूमि में घटना

🏆 दिशोम गुरु को राष्ट्र का नमन, लोककल्याण के लिए शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 42 ने कराया स्वास्थ्य जांच

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया

वीबी–जी राम (ग्रामीण) कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं पर रखा पक्ष

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा शान-ओ-शौकत से मनाएगी 77वां यौम-ए-जम्हूरिया, चार-चार स्थानों से लहराएगा तिरंगा परचम

मारपीट मामले में मौत की अफवाह बेबुनियाद, दोनों घायल सुरक्षित, पुलिस व सामाजिक संगठनों की अपील—अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था में सहयोग करें

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू जी द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम

दोनों समुदायों में सहमति, शांति समिति की बैठक संपन्न, जांच के लिए कमिटी गठन, जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध और एफआईआर पर बनी सहमति

Leave a Comment