Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुआल में आग लगने से झुलसी बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। शनिवार देर शाम टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बरकुटे निवासी विशेश्वर साव उर्फ काला साव के घर में रखे पुआल में आग लगने के दौरान चपेट में आये 3 वर्षीय बच्ची की झुलसने मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम लगभग चार बजे की है। बताया गया कि बच्चे अपने आंगन में खेल रहे थे, इसी दौरान अल्बेस्टर के रूम में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। कुछ बच्चे बाहर निकल कर हल्ला मचाने लगे जिसे सुनकर पड़ोसियों ने काफ़ी मशक्कत से आग पर काबू तो पा लिए, पर आशीष साव की 3 वर्षीय बच्ची बुरी तरह झुलस गई और मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं हृदयविदारक घटना व परिजनों के आर्तनाद से सभी मर्माहत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment