Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुनका बगीचा में तीन दिवसीय साईं लीला महानाट्य का शुभारंभ 4 से

On: April 7, 2024 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साईं कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि देंगे प्रवचन

हज़ारीबाग़ : साईं परिवार हज़ारीबाग़ के द्वारा कानी बाजार के मुनका बगीचा में साईं बाबा के महासमाधि के अवसर पर साई कथा के साथ साईं लीला महानाट्य का शुभारंभ 4 अप्रेल यानि कि बृहस्पतिवार से होगा। बता दें कि साईं भजन सम्राट व कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि के द्वारा शिर्डी से आये साईं कथा भजन और भण्डारा के साथ झांकी का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारीबाग के तमाम श्रद्धालु को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। 4 अप्रेल की सुबह 8 बजे नगर भर्मण किया जाएगा, जो कि मुनक्का बगीचा से महावीर स्थान चौक, पँच मन्दिर चौक , झंडा चौक , बड़ा अखाड़ा से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग करते हुऐ , मुनका बगीचा कार्यक्रम स्थल पर सभी श्रद्धालु पहुंचेंगे । उसके बाद शाम 6 बजे से बाबा का साईं लीला महानाट्य साईं, साई कथा कार्यक्रम किया जाएगा। 5 को साईं कथा का कार्यक्रम , भण्डारा औऱ 6 को विशाल भजन संध्या और भण्डारा का कार्यक्रम किया जा रहा है। त्रिदिवसीय 4 , 5 औऱ 6 को भंडारा का कार्यक्रम चलता रहेगा। गुरुजी श्री प्रवीण महामुनि के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम का शुरुआत 4 अप्रेल से शुरू होगा। साईं लीला महानाट्य का त्रिदिवसीय कार्यक्रम 4, 5 औऱ 6 अप्रेल को संध्या 5 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रवचन सुनने के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। साईं लीला महानाट्य के अंतिम त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 6 अप्रेल को विशाल भंडारा का आयोजन साईं परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, प्रदीप मालाकार, मनीष चौरसिया, संजय कश्यप, सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, अर्जुन कुमार, बल्ली गुप्ता, गौतम किशोर, गौतम कुमार सहित समस्त साई परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस संबंध में साई परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र सबों को दिया जा रहा है। कई अधिकारी व समाजसेवी को भी निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। प्रचार प्रसार के लिए लगातार वाहन से भी लगातार प्रचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

Leave a Comment