Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिता की गला रेत बेटे ने की हत्या, बचाव में आए पत्नी-बेटी पर भी कर दिया वार, मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपित ने चाकू लेकर दौड़ाया, बड़ी मशक्कत से गिरफ्तार कर ले गई थाने

On: March 13, 2024 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/गिरिडीह। गिरिडीह जिला अंतर्गत गावां के माल्डा में बुधवार अहले सुबह लगभग पांच बजे एक सनकी पुत्र नेे अपने ही वृद्ध पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। साथ हीं युवक ने बचाने आई अपनी पत्नी व बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी हत्यारे ने चाकू लेकर दौड़ाया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आारोपी कोे गिरफ्तार कर थाने ले गई। बताया जाता है कि माल्डा के लक्ष्मीपुर निवासी 70 वर्षीय बीरबल मियां सुबह उठकर घर के बाहर लघुशंका कर रहे थे। तभी अचानक बेटा आलमगीर आलम ने देख लिया और वह गुस्सा करने लगा तो, गुस्से में आकर वृद्ध ने भी कह दिया कि मारेंगे लाठी से। इस पर तिलमिलाए सनकी बेटे ने घर से चाकू निकालकर वृद्ध पिता के गर्दन पर हमला कर दिया। जिसे देख आलमगीर की 18 वर्षीय बेटी हेना आलम बचाने आई तो उसने उसकी भी गर्दन पर वार कर दिया। इससे वहजख्मी हो गई। इसी बीच वहां आलमगीर की पत्नी शैरुन खातून आई और चाकू छीन ली तो पत्नी के हाथ पर भी हमला कर दिया। उसके बाद गला रेतकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। दुसरी ओर घटना की सूचना पर गावां थाना से पुलिस पहुंची तो हत्या आरोपी हाथ में चाकू लेकर पुलिस पर ही दौड़ पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। कोई भी कुछ बोलता तो वह उसकी ओर चाकू लेकर दौड़ जा रहा था। इसके बाद वह छत पर जाकर चाकू लेकर घूमते रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई। उस व्यक्ति कमर में भी एक चाकू रखा था। यहां तक की थाना पहुंचने के बाद भी वह पुलिस को धमकी दे रहा था। थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि मालडा के आलमगीर आलम ने अपने पिता की हत्या चाकू मारकर कर दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार व हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment