न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व हीं टंडवा प्रखंड क्षेत्र के गांव-कस्बों में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। वहीं अभी से ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने पाले में करने की तैयारियों में जुट़ गई हैं। इसी निमित आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो प्रखंड क्षेत्र के किसुनपुर में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इस बावत सिमरिया एसडीओ सन्नी राज ने गुरुवार को पत्र जारी कर विधि व्यवस्था संधारित रखने के निर्देश संबंधितों को दिया है।
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का दौरा कल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

By newsscale
On: March 7, 2024 10:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 838343
Total views : 2550492