Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध देशी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

On: February 9, 2024 7:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। कुडू थाना की पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के तान गांव निवासी सिलबेस्टर मिंज का पुत्र सोहदन मिन्ज के रूप में किया गया है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी मिली थी कि कुडू थाना अन्तर्गत ग्राम तान में कोई व्यक्ति अवैध हथियार रखकर घूम रहा है। इसको लेकर थाना प्रभारी कुडू के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल ने ग्राम तान में छापेमारी किया। छापेमारी के क्रम में अभियुक्त सोहदन मिंज पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा। शरीर की तलाशी के क्रम में अभियुक्त सोहदन मिंज के कमर में रखा देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस पाया गया। जिस संबंध में अभियुक्त द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ लोहरदगा थाना काण्ड संख्याः- 15/2021, दिनांकः 14/01/2021, धाराः- 302/34 भा० द 0 वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। छापामारी दल में कुडू थानेदार विश्वजीत कुमार सिंह, लवकुश सिंह, सुकु सोरेन के अलावे राकेश कुमार, विजय राणा व महादेव उरांव शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment