Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

द्वारी में संपन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, सांसद ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने का किया दावा

On: January 5, 2024 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

द्वारी में संपन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, सांसद ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने का किया दावा

गिद्धौर(चतरा)। शुक्रवार को  गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. सुनील कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने का दावा करते हुए उपस्थित जन समूह से आगामी लोकसभा चुनाव में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो देश में कई विकास के कार्य होंगे। साथ ही साथ 2047 तक विकसित भारत का संकल्प भी पूरा होगा। कार्यक्रम के पश्चात उज्जवला गैस योजना के तहत करीब एक दर्जन लाभों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया। जबकि ड्रोन चलाकर उपस्थित महिला व पुरुष किसानों को दवा छिड़काव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। इस अवसर पर बीडीओ हरिनाथ महतो, जिप सदस्य अनीता देवी, प्रमुख अनीता यादव, मुखिया जगदीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विदेश्वर यादव, उज्जवल दास, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, महादेव दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सीएम ने दिए बड़े निर्देश

संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।

अब्दुल कादिर अली निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, अध्यक्ष अनिल उराँव ने दिलायी शपथ

दो बाइकों की टक्कर के बाद टर्बो ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत की

Leave a Comment