Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अब्दुल कादिर अली निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, अध्यक्ष अनिल उराँव ने दिलायी शपथ

On: March 17, 2026 10:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया जिसमें वार्ड-12 के पार्षद अब्दुल कादिर अली को नगर परिषद लोहरदगा के उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। नाम निर्देशन की प्रक्रिया में एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अब्दुल कादिर अली ने ही नामांकन दाखिल किया जो स्क्रूटनी में भी सही पाया गया। निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर परिषद लोहरदगा के उपाध्यक्ष को नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उराँव ने शपथ दिलायी।

इससे पूर्व नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 में निर्वाचित अध्यक्ष और सभी 23 वार्ड पार्षदों को उपायुक्त द्वारा शपथ दिलायी गयी।

 

*ईद, सरहुल व रामनवमी में विधि-व्यवस्था कायम रखने में आप सभी की भूमिक अहम : डॉ ताराचंद*

 

आज निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी निर्वाचित लोकप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों ईद, सरहुल व रामनवमी में लोहरदगा शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में आप सभी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप किसी भी तरह की सूचना को अविलंब जिला प्रशासन के साथ बेहिचक साझा करें। प्रशासन कार्रवाई करेगी। अगर कोई अपना करीबी भी गलत कर रहा है तो उसका समर्थन नहीं करें। अगर उसे आज संरक्षण दिया गया तो भविष्य में वह नियंत्रण से बाहर होगा। अब आपकी जिम्मेदारी अहम हो गयी है।

 

उपायुक्त ने कहा कि अपने कार्यकाल में सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पूरे लोहरदगा शहरी क्षेत्र का विकास आपके कार्य पर तय होगा। कभी भी किसी प्रकार की समस्या आने पर आपस में चर्चा अवश्य करें।

 

*सोशल मीडिया पर रखें नजर : सादिक अनवर रिजवी*

 

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर डाला गया पोस्ट तुरंत वायरल हो जाता है। आप शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के संपर्क में रहते हैं और अधिकतर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। ऐसे में अगर आपके किसी जान पहचान वाले ने किसी तरह का सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तो उसे ऐसा करने से अवश्य रोकें। किसी को आहत करनेवाला या भड़काउ पोस्ट करने से रोकें। अपने क्षेत्र की छवि हमेशा साफ-सुथरी रखने का प्रयास करें। जिला प्रशासन को तुरंत सूचना दें ताकि सौहार्द्र ना बिगड़े।

 

_आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहता-सह-निवार्ची पदाधिकारी जितेंद्र मुण्डा, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी वार्ड सदस्य व निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।

दो बाइकों की टक्कर के बाद टर्बो ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा, मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, रोजगार बहाली की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, बाइक दुर्घटना, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और बिचौलियों का खेल उजागर

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार दृ भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री जब्त

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी, सार्वजनिक बैठक में नई जिम्मेदारियां तय, मेला टांड़ में होगा आकर्षक आयोजन

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले संगठन विस्तार और जनसेवा होगी पहली प्राथमिकता

रामनवमी पूजा समिति का चुनाव संपन्न, विजय साहु बने अध्यक्ष, उत्साह के बीच शांतिपूर्ण चुनाव, भव्य आयोजन को लेकर समिति ने लिया संकल्प

कुएं में मिली नवजात बच्ची की लाश, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल, हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Leave a Comment