Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा हमला, कहा– BJP को फायदा पहुंचाने की साजिश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों के तबादले पर उठाए सवाल, ईद से पहले बदलाव को बताया संदिग्ध

News Scale Live | कोलकाता
Mamata Banerjee
ने Election Commission of India के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश बताया है।

तृणमूल कांग्रेस के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले भाजपा के इशारे पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सूची भाजपा कार्यालय में तैयार की गई और चुनाव आयोग सिर्फ उसे लागू करने का माध्यम बना।सीएम ममता ने सवाल उठाया कि Eid जैसे संवेदनशील त्योहार से ठीक पहले इतने बड़े स्तर पर तबादले क्यों किए गए। उन्होंने आशंका जताई कि यह दंगे भड़काने की किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुभवी अधिकारियों को हटाकर बाहरी अधिकारियों को इसलिए लाया गया है ताकि वे भाजपा के “चुनावी एजेंट” के रूप में काम कर सकें और राज्य में धन व हथियारों की एंट्री आसान हो सके। चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा, डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को पद से हटाए जाने पर ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आयोग को पर्दे के पीछे से काम करने के बजाय सीधे भाजपा के लिए प्रचार करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment