Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा, मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, रोजगार बहाली की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन

On: March 17, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। 9 मार्च से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण मनरेगा के सभी कार्य ठप पड़ गए हैं, जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हंटरगंज प्रखंड में बड़ी संख्या में मजदूर मनरेगा कार्यों पर निर्भर हैं। ऐसे में काम बंद होने से मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई परिवारों की दैनिक जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। मजदूरों की इस समस्या को देखते हुए पंचायत मुखिया संघ ने तत्काल संज्ञान लिया और हंटरगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मनरेगा कार्यों को जल्द शुरू करने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। लेंजवा पंचायत के मुखिया योगेंद्र यादव ने कहा कि हड़ताल का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों पर पड़ रहा है और वे मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द डिमांड चालू कर मजदूरों को काम दिया जाए, ताकि उन्हें गांव छोड़ने पर मजबूर न होना पड़े। इस दौरान तरवागड़ा, तिलहेत, जोलडीहा, करैलीबार, नावाडीह, पैनिकला, गेंजना, कटैया समेत कुल 28 पंचायतों के मुखिया एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में मजदूरों को रोजगार देने की मांग की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर वरीय अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, बाइक दुर्घटना, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और बिचौलियों का खेल उजागर

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार दृ भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री जब्त

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी, सार्वजनिक बैठक में नई जिम्मेदारियां तय, मेला टांड़ में होगा आकर्षक आयोजन

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले संगठन विस्तार और जनसेवा होगी पहली प्राथमिकता

रामनवमी पूजा समिति का चुनाव संपन्न, विजय साहु बने अध्यक्ष, उत्साह के बीच शांतिपूर्ण चुनाव, भव्य आयोजन को लेकर समिति ने लिया संकल्प

कुएं में मिली नवजात बच्ची की लाश, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल, हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अनाथ छात्रा से 100 रुपये की अवैध वसूली, स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों में, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली, कार्रवाई के निर्देश, कर्मियों में मचा हड़कंप

रामनवमी को लेकर बढ़ा उत्साह, पुराना अखाड़ा बाजार टांड कार्यालय का उद्घाटन, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी, समिति ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की

LPG सिलेंडर ब्लास्ट केस में एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त

Leave a Comment