कुंदा (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के करेलीबार पंचायत अंतर्गत बखरडीह गांव में वर्षों से खंडहर स्थिति में पड़ा देवी मंडप अब आकर्षक रूप में तैयार हो गया है। कई पीढ़ियों से उपेक्षित इस धार्मिक स्थल को वार्ड सदस्य गजल यादव की पहल और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से नया जीवन मिला है। देवी मंडप कमिटी के अध्यक्ष बसंत यादव, सचिव कमलकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, उपाध्यक्ष विनय मिस्त्री सहित गांव के लोगों के सहयोग से मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया गया। अब यह पूरी तरह से बनकर तैयार है और गांव की शोभा बढ़ा रहा है। मंडप के निर्माण की खुशी में ग्रामीणों द्वारा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, जो 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस दौरान अयोध्या-प्रयागराज से पूज्य देवी ज्या शास्त्री कथा वाचन करेंगी। यज्ञ का समापन 16 अप्रैल को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। यज्ञ अनुष्ठान के उपरांत देवी मंडप का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्माण से अब गांव में पूजा-अर्चना के लिए एक सुंदर और व्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो गया है। देवी मंडप के निर्माण में शंकर यादव, सचिन कुमार, संतन यादव, गोपाल यादव, आशीष यादव, बिटू मिस्त्री, अंकित दास, कमलेश दास, महेश्वर भारती और राहुल कुमार सहित कई ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य गजल यादव और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास गांव के लिए एक मिसाल है।
खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

On: March 17, 2026 9:20 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 850559
Total views : 2567478