सीमेंट डीलर प्रमोद दांगी ने लोगों के बीच में किया कुर्सी वितरण

0
309

सीमेंट डीलर प्रमोद दांगी ने लोगों के बीच में किया कुर्सी वितरण

पत्थलगड़ा (चतरा):- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी तथा नावाडीह में प्रमोद ट्रेडर्स के संचालक प्रमोद दांगी के द्वारा मंगलवार को दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर राज मिस्त्रियों को उपहार स्वरूप कुर्सी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। सिंघानी व नावाडीह में संचालित प्रमोद ट्रेडर्स के संचालक प्रमोद दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग डेढ़ सौ राज मिस्त्रियों के बीच उपहार वितरण किया गया है।

अल्ट्राटेक, बिरला यूनिक व बांगुर सीमेंट के डीलर प्रमोद दांगी ने कहा कि राज मिस्त्रियों के सहयोग से ही हमारा बिज़नेस सफलतापूर्वक संचालन हो पाता है। वहीं सीमेंट डीलर व राज मिस्त्रियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने को लेकर समय-समय पर उपहार देकर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर नावाडीह में मोहम्मद सेराज, मोहम्मद अब्बास, लुरक दांगी, जादो महतो, प्रकाश दांगी, संजय राम, महेंद्र दांगी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सिंघानी में मोहम्मद मुमताज, गौरीशंकर प्रजापति, रिंकू प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, बालेश्वर दांगी, मुन्ना दांगी, उदय दांगी, निजाम मियां, अजय दांगी, बजरंगी राम के अलावे सैकड़ों राजमिस्त्री उपस्थित थे।