Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वनपाल ने लगाया करमा का पेड़, लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वनपाल ने लगाया करमा का पेड़, लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

गिद्धौर(चतरा)। प्राकृतिक पर्व करमा के पावन अवसर पर जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत पांडेबागी के धोबिनिया घाट पर सोमवार को वनपाल रूपलाल यादव के नेतृत्व में करम के पौधे लगाए गए। इस दौरान विधिवत बाजे गाजे के साथ करमा का पौधा लगाया गया। वनपाल ने बताया कि करमा पर्व के उपलक्ष में प्रखंड के कई गांवों के आस पास करम का पौधा लगाया गया। साथ ही पेड़ को बचाने का भी लोगों ने संकल्प लिया। वनपाल ने उपस्थित ग्रामीणों को वन बचाने की अपील की। पौधारोपण अभियान में वन कर्मी के साथ आनंद मुंडा, दीना भुइंयां आदि ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment