लोहरदगा: लोहरदगा जिला अन्तर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु ढोड़हा पुल के समीप परमेश्वर साहु के 15 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार साहू और 5 वर्षीय भगिना वंश कुमार पिता सोहन साहू ग्राम अमलिया थाना भरनो के साथ सरेंगहातु स्थित घर के समीप खड़ा था। उसी दौरान भंडरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन जे एच 01 एफडी 3262 के चालक द्वारा विपरीत दिशा में जा कर घर के समीप खड़े दोनों बच्चों को धक्का मार दिया। जिससे दोनों बच्चा घायल हो गए वही दोनों घायल बच्चो को परिवार के सदस्यों द्वारा आनन फानन में इलाज के हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गया। वही रिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालो का कहना है की गाड़ी से धक्का लगने के कारण दोनों बच्चों का स्थिति चिंताजनक बना हुआ था। जिसका इलाज के लिये रांची ले जाने के दौरान घायल दोनों बच्चों का रास्ते में मौत हो गया। घटना में बच्चों की मौत से परिवार सहित गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा कि दोनों की मौत हुआ है। लोहरदगा पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है।
लोहरदगा: तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को चपेट में लिया, हुई मौत, गांव में छाया मातम*
By Anita Kumari
On: September 19, 2023 11:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 844989
Total views : 2559702