पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष बने मिथुन

0
128

पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष बने मिथुन

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के प्रमुख ऑफिस में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड पंचायत समिति संघ का अध्यक्ष मिथुन कुमार रजक को सर्वसम्मति से  चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पूरन भुइया, सचिव सुशील हेरहंज, कोषाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, उपकोषाध्यक्ष चंचला देवी सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया। श्री रजक को अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने बधाई दी।