Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में हर्सषोल्लाससे शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला -डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पवित्र हवन से हुई, जिसमें सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सम्मिलित होकर सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान के प्रकाश की कामना की। इसके पश्चात, भारत के महान शिक्षाविद् और भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर विद्यालय प्रधानाचार्या  माधवी पांडे, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती माधवी पांडे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जीवन पथ को गढ़ने में एक शिक्षक के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन, धैर्य और त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा गुरु ही छात्र को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। सुपरवाइजरी हेड श्री पी.के. मोहंती ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में शिक्षकों के उत्तरदायित्वों पर चर्चा करते हुए कहा कि एक शिक्षक के रूप में हम सदैव विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास और उनके भविष्य के बारे में ही विचार करते हैं, जो कि इस दुनिया का सबसे कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है।  एसके आचार्या ने कहा कि शिक्षक के कार्य का आयाम केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन का आचरण भी विकसित करना है।  एसके पटनायक, श्री एसके सुतार, श्री दुर्गेश कुमार पाठक, श्री रमाकांत त्रिपाठी ने अपने बहुमूल्य विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, निष्ठा और निरंतर परिश्रम का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति अपने अगाध प्रेम, आदर और कृतज्ञता को प्रकट करने के लिए विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विद्यार्थियों ने अपने हाथों से अत्यंत प्रेम और सृजनात्मकता के साथ तैयार किए गए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स अपने आदरणीय गुरुजनों को भेंट किए, जिससे पूरा प्रांगण भावनात्मक और खुशनुमा माहौल से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संजुक्ता खटूआ द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment