Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पॉलिटेक्निक कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगीत, नृत्य और प्रेरक भाषणों ने बांधा समां, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी गई श्रद्धांजलि

गुमला। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को याद किया गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए गीत, नृत्य और भाषण

शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और भाषणों के जरिए विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

निदेशक ने ऑनलाइन दी शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस के अवसर पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार ऑनलाइन समारोह से जुड़े। उन्होंने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनके मार्गदर्शन को सम्मान देने का अवसर है। समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment