सनराइज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के ढोढी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा, मेहनत और उत्साह के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की प्रस्तुति और प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया। इस दौरान कक्षा सात की छात्रा दिव्या कुमारी ने झांसी की रानी की शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं उत्तम कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय तथा विराट राज वर्मा को सराहनीय प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक भी काफी उत्साहित नजर आए। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी सम्मानित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।






















Total Users : 1126393
Total views : 2947292