भंडरा (लोहरदग)। भंडरा-चट्टी मुख्य पथ भंडरा थाना के पझरी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की मारुति वैन से टक्कर होने से मोटरसाइकिल चालक बेदाल गांव निवासी हीरू महली के पुत्र अमर महली (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कार चालक द्वारा मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बता दे की लोहरदगा निवासी महादेव टाना भगत अपनी पत्नी के साथ कार से खूंटी सोनमेर मंदिर जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल में आ रहे युवक अनियंत्रित होकर कर को टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद कार चालक दंपति परिवार द्वारा युवक को मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अनियंत्रित बाइक की मारुति वैन से टक्कर: मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

On: July 18, 2026 10:32 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1082125
Total views : 2886243