बिहार जाकर फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0
382

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना कांड संख्या 55/2022 के प्राथमिक फरार अभियुक्त हारेराम सिंह पिता विजय कुमार सिंह ग्राम सोनबरसा थाना करगहर जिला रोहतास बिहार स्थित घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार पुलिस टीम ने चिपकाया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा स्थानीय थाना के मदद से फरार आरोपी के घर ग्रामीणो की उपस्थिति में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान पुलिस ने फरार आरोपी को एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने व नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने की बात कही। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में बंद प्राथमिक विद्यालय अलकडीहा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ केमिकल व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किया था। जिसमें फरार अभियुक्त हरेराम सिंह नामजद आरोपी है। तब से आरोपी फरार चल रहा था। इस अभियान में सहायक पुलिस बब्लू कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।