Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन, किसानों और आपदा पीड़ितों के मुद्दे उठाए

On: May 17, 2026 1:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये करने एवं मुआवजा देने की मांग

चतरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को इटखोरी एवं गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। कार्यक्रम में किसानों, आपदा पीड़ितों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया।

इटखोरी में धरना-प्रदर्शन

इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री शिवकुमार राणा ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेन्दर नायक उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते हुए महेन्दर नायक ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने किसानों से धान खरीद का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद मात्र 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। साथ ही किसानों को समय पर भुगतान भी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने हालिया बारिश एवं तूफान से प्रभावित गरीब परिवारों के क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए तत्काल आवास सहायता एवं आर्थिक राहत देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों एवं गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी। मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने भी कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को अविलंब मुआवजा दिया जाए, अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

गिद्धौर में भी भाजपा का प्रदर्शन

वहीं गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंच मोर्चा प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर किसानों की उपेक्षा एवं जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि हालिया प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं तथा गरीब परिवारों के घरों की छतें उड़ गई हैं, लेकिन अब तक सरकार द्वारा समुचित राहत नहीं दी गई है। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की फसल क्षति का सर्वे कर उचित मुआवजा देने, गरीब परिवारों को आवास सहायता उपलब्ध कराने, धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, कृषि ऋण माफ करने तथा आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।

धरना के उपरांत विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिद्धौर को सौंपा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Also Read: कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर एनसीओआरडी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

चतरा: अवैध खनन और परिवहन पर डीसी-एसपी का कड़ा रुख; दो महीनों में 11 FIR और 17 वाहन जब्त, ₹7.67 लाख जुर्माना वसूला

4 महीने में 65 सड़क हादसों से हिली प्रशासनिक व्यवस्था; DC का कड़ा फरमान— 40 से ऊपर गई वाहनों की रफ्तार तो खैर नहीं

केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित”उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बैठक कर दिए निदेश*

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

घरेलू कलह में कसाई बना पति; सब्बल से पीट-पीटकर बूढ़ी मां और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन; नप अध्यक्ष ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

Leave a Comment