13 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ; वित्त, शिक्षा और कृषि जैसे अहम विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा जिम्मा
पटना, News Scale Live: बिहार की राजनीति में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत के साथ ही सत्ता का नया समीकरण सेट हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार का आज (गुरुवार) भव्य कैबिनेट विस्तार हुआ। इस विस्तार में सबसे बड़ा सरप्राइज पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री रही। निशांत सहित कुल 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रियों के विभागों (Portfolios) का भी बंटवारा कर दिया गया है।
CM सम्राट ने अपने पास रखे सबसे ‘पावरफुल’ विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सत्ता की चाबी और प्रशासनिक पकड़ पूरी तरह अपने हाथों में रखी है। उन्होंने सामान्य प्रशासन, गृह (Home), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी (Vigilance), निर्वाचन और नागरिक उड्डयन जैसे बेहद महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इससे कानून-व्यवस्था और पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सीएम का सीधा कंट्रोल रहेगा।
नीतीश के बेटे को ‘स्वास्थ्य’, जानिए अन्य दिग्गजों का विभाग: नई कैबिनेट में सहयोगी दलों और अनुभवी नेताओं को विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के अहम मोर्चे सौंपे गए हैं। यहां देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय:
निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे): स्वास्थ्य विभाग
विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन और संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादव: वित्त (Finance) और वाणिज्यिक कर
विजय कुमार सिन्हा: कृषि विभाग
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क
मिथिलेश तिवारी: शिक्षा विभाग
संजय सिंह टाइगर: उच्च शिक्षा और कानून
श्रेयसी सिंह: उद्योग और खेल मंत्रालय
अन्य मंत्रियों को सौंपे गए अहम विभाग:
लेशी सिंह: भवन निर्माण
नितीश मिश्रा: शहरी विकास, आवास और IT
अशोक चौधरी: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल: राजस्व एवं भूमि सुधार
राम कृपाल यादव: सहकारिता
डॉ. संतोष कुमार सुमन: लघु जल संसाधन
कुमार शैलेंद्र: पथ निर्माण (Road Construction)
श्वेता गुप्ता: समाज कल्याण
रेमा निषाद: BC और EBC कल्याण
शैलेश कुमार: ऊर्जा (Energy)
दामोदर रावत: परिवहन
अरुण शंकर प्रसाद: श्रम, युवा एवं कौशल विकास
रत्नेश सादा: आपदा प्रबंधन
केदार प्रसाद गुप्ता: पर्यटन
लक्षेंद्र कुमार रौशन: SC-ST कल्याण
जमां खान: अल्पसंख्यक कल्याण
नंदकिशोर राम: डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन
डॉ. प्रमोद कुमार: खनन एवं भू-विज्ञान और कला एवं संस्कृति
संजय कुमार सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED)
संजय कुमार: गन्ना उद्योग
दीपक प्रकाश: पंचायती राज






















Total Users : 962001
Total views : 2721651