सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई तेज
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय ने नो इंट्री का उल्लंघन एवं रैश ड्राइविंग के आरोप में दो वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या BR02GD9444 एवं JH02BX3134 के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि दोनों वाहन निर्धारित नो इंट्री समय में प्रवेश कर रहे थे तथा तेज गति और लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया कि इन वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
Also Read: दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सीओ गौरव कुमार राय ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नो इंट्री नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप है और क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी है। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का यह कदम आमजनों के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





















Total Users : 934694
Total views : 2685443