सोशल मीडिया, पोस्टर और पुलिस समन्वय से मिली सफलता
हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव से चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वृद्ध की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, डुमरी खुर्द निवासी विपत भुइया (उम्र लगभग 70 वर्ष) दिनांक 05 जनवरी 2026 को घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनकी पत्नी रेखा देवी ने हंटरगंज थाना में सनहा दर्ज कराया था। इस संबंध में सनहा संख्या 34/26, दिनांक 05/01/2026 दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए हंटरगंज पुलिस ने वृद्ध की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए तथा सीमावर्ती थानों को भी सूचना दी गई।
Also Read: नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण
लगातार प्रयासों के बाद 26 अप्रैल 2026 को पटना पुलिस से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर चार माह से लापता विपत भुइया को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल और स्वस्थ अवस्था में बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। परिजनों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हंटरगंज पुलिस की सक्रियता से एक परिवार की बड़ी चिंता समाप्त हो गई।





















Total Users : 934694
Total views : 2685443