Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

On: April 28, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार हंटरगंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण उपायों और पुलिस कार्यशैली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, फरियादियों के लिए पेयजल व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा मालखाना की स्थिति की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।

Also Read: रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

इसके बाद उन्होंने थाना में दर्ज लंबित मामलों की फाइलों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने वारंट, कुर्की-जब्ती और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने तथा आमजनों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करें तथा थाना स्तर पर त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें। मौके पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, वीरबहादुर सिंह, राजदेव पांडे, भोला साह, एएसआई अजय कुमार महतो, राजेंद्र नाथ मुंडा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी के इस निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

ठेला-खोमचा वालों से ‘अवैध वसूली’ का आतंक: माथे पर नींबू बेचने वाले गरीब से भी मांगे गए 100 रुपये!

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

Leave a Comment