Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय में सम्मान समारोह, मैट्रिक टॉपर्स हुए सम्मानित

On: April 25, 2026 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वारी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदर्श कुमार तथा प्रखंड टॉपर समर्पित गर्ग एवं रोशन कुमार को मुखिया जगदीश यादव द्वारा पेन, कॉपी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया जगदीश यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।

Also Read: पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकगणों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद: सिमरिया और गिद्धौर में पेयजल पखवाड़ा शिविर आयोजित

भीषण गर्मी के बीच गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं, अब तालाब से मछली चोरी

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बरवाडीह पंचायत में ग्राम सभा में शामिल होकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट के दौरान अपने ही साथी को मार दी थी गोली, फॉर्च्यूनर और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार!

छात्रों के हक के लिए उतरी NSUI: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने किया ए.एस. कॉलेज का दौरा!

नन्हे-मुन्नों ने दिया पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश, संदीपनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना ‘ग्रीन कलर डे

भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल!

हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: सार्वजनिक मैदानों में अचानक हुई छापेमारी, 2 गिरफ्तार!

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘अभिनंदन समारोह’: तिलक लगाकर हुआ नए भैया-बहनों का भव्य स्वागत

पुंडरा में बह रही भक्ति की अविरल धारा: श्रीमद् भागवत कथा में ध्रुव तपस्या के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु!

Leave a Comment