Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा की पहल कार्यक्रम का हुआ आगाज, 1,25,000 बच्चों को दिया जाएगा अक्षर ज्ञान

On: July 22, 2023 8:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतराः जिला मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित बालक उच्च विद्यालय के सभागार में शिक्षा की पहल कार्यक्रम का आगाज शनिवार को हुआ। कार्यक्रम पिरामल फाउंडेशन व कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिसका उदघाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीईओ दिनेश कुमार मिश्रा व गंधरिया मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही दीपांशी निगम ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसके अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षा की पहल कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम प्रबंधक गरिमा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य 1-5 वर्ष के बच्चों में एफएलएन (साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) को बढ़ाने के साथ अनामांकित बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना, वर्ष दर वर्ष प्राथमिक से माध्यमिक एवं माध्यमिक से सेकंडरी में प्रवेश दर को बढ़ाना। इसके तहत जिले में 100 मास्टर कोच तैयार किए जायेंगे। जिससे वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 125000 बच्चों के ज्ञान एवं साक्षरता को सुदृढ़ किया जायेगा। बाला, पुस्तकालय, बाल संसद, मॉर्निंग असेंबली, विद्यालय प्रबंधन समिति आदि बहुत सारे तथ्यों को मजबूत करते हुए शिक्षा की इस पहल को आगे बढ़ाया जाएगा। कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन की प्रतिनिधि अमृता प्रजापति ने कार्यक्रम का पूरा परिचय दिया। ततपश्चात संस्था जिला प्रतिनिधि अमित भारती ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षकों, बीपीओ, बीआरपी आदि को और बेहतर तरीके से कार्य करने के बारे में बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

Leave a Comment