Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

On: April 15, 2026 12:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर/कान्हाचट्टी/इटखोरी/प्रतापपुर। 14 अप्रैल के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जिले में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। गिद्धौर, कान्हाचट्टी, टंडवा और कुंदा सहित विभिन्न प्रखंडों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया गया।

गिद्धौर के द्वारी पंचायत स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति सजग रहने एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, मुखिया जगदीश यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को राष्ट्र का स्वाभिमान बताते हुए शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कान्हाचट्टी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य आयोजन किया गया। करीब 700 बाइक रैली के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। सभा में उपस्थित लोगों ने “जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजेंद्र राम, मोहम्मद शेर शाह, राजेश दास, बबलू भारती समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। टंडवा अंबेडकर चौक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उज्ज्वल कुमार दास एवं आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना के महाप्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल हुए। भीम आर्मी कुंदा प्रखंड अध्यक्ष सुमन दास के नेतृत्व में कुंदा मेन चौक पर जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान और वंचित वर्गों के उत्थान के कार्यों को याद करते हुए लोगों से शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, मुखिया मनोज साहू, सहित विभिन्न दलों के नेता व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इटखोरी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, भव्य शोभा यात्रा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

इटखोरी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के केबी प्लस 2 उच्च विद्यालय इटखोरी में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से ब्लॉक मोड़ तक भीम सेना द्वारा भव्य जुलूस सह शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसके बाद गांधी स्मारक पहुंचकर अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनः शोभा यात्रा केबी प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई, जहां उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि बाबा साहेब केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और समाज को नई दिशा दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, सेवानिवृत्त डीएसपी केदार राम, मनोज कुमार चंद्रा, मनोज सिंह, श्याम सिंह, दुलार ठाकुर, राजेंद्र रजक, रंजय भारती, विशुन देव रविदास, ईश्वर रविदास, अशोक रविदास, कामदेव रविदास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बापू विद्या मंदिर में छात्रों ने लिया बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड के बलवादोह स्थित बापू विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान पूरे परिसर में सम्मान और प्रेरणा का वातावरण बना रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में उनके आदर्शों को नमन किया। विद्यालय के डायरेक्टर राजाराम प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि बापू विद्या मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, समानता और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से भी जोड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने, न्याय स्थापित करने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का जो संदेश दिया, वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। अंत में सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को अपनाने तथा समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई।

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Leave a Comment