जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा माहौल
सिमरिया (चतरा)। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में निकाला गया झंडा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। विभिन्न अखाड़ों एवं पूजा समितियों द्वारा पारंपरिक ढंग से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र एवं करतब का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार जुलूस में बुलेट पर सवार भगवाधारी युवतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवा रंग में सजी युवतियों की भागीदारी ने जुलूस को और भी भव्य बना दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही और अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए थे। पूरे क्षेत्र में रामनवमी का यह झंडा जुलूस शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





















Total Users : 869000
Total views : 2593160