Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

On: March 27, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र, भक्ति में डूबा माहौल

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को श्री रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना कर महावीर ध्वज स्थापित किया गया। सनातनियों ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान से पूजा कर भगवान हनुमान की पताका फहराई। इस अवसर पर सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रामनवमी पूजा महासमिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जेएमएम नेता मनोज चन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, महासमिति अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, सीओ उदल राम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अनुपम गिरी की टीम, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। महासमिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न अखाड़ों के बीच तलवार एवं लाठी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया। विधि व्यवस्था में थाना प्रभारी राकेश कुमार लगे थे। मौके पर महासमिति सचिव हरीश दांगी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, महासचिव बासुदेव दांगी, संयोजक मुकेश दांगी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, अरविंद ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, महेंद्र दांगी, मुखिया राधिका देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Leave a Comment