Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

On: March 27, 2026 4:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

19 गिरफ्तार, आंसू गैस के सहारे हालात काबू, प्रशासन सख्त

गढ़वा (झारखंड): गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में रामनवमी के अष्टमी जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। कौआखोह स्थित शिव चबूतरा के पास दो पक्षों के आमने-सामने आने के बाद मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया। सुरक्षा कारणों से जुलूस को बीच रास्ते से ही वापस कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने रातभर छापेमारी अभियान चलाकर दोनों पक्षों से कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 18 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जो जांच में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इलाके में पहले से ही तनाव बना हुआ था। एक दिन पूर्व महावीर पताका लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके विरोध में कई घंटों तक सड़क जाम रहा। इसी तनावपूर्ण माहौल में जुलूस के दौरान टकराव हिंसा में बदल गया। घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए रमकंडा थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

लोहरदगा: समावेशी शिक्षा से बदलेगी दिव्यांग बच्चों की तकदीर, नगर भवन में ‘दमदार’ कार्यशाला संपन्न

27 मार्च को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी का बड़ा झटका

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया

अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है रांची, पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

Leave a Comment