लोहरदगा।
महाकाल क्लब चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर द्वारा विशाल कावर यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्त मंत्री के पुत्र रोहित उरांव,उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को साफा और पगड़ी पहनाकर किया गया। भगवान शंकर की पुजा आरती के बाद यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर मंत्री पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि सावन में काँवर यात्रा का विशेष महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन की प्रथम सोमवारी को भक्त जलार्पण के लिए पहाड़ी मंदिर जा रहे हैं। लगभग 80 किमी की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु पहुचेंगे। इस दौरान मार्ग में भक्तों की सुलभता के लिए हर संभव व्यवस्था किया गया है। शिवभक्त शंख नदी से जल उठाकर पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुए।
कावर यात्रा लोहरदगा से कुडू मांडर होते हुए कल सुबह रांची स्थिति पहाड़ी मंदिर में भोलेनाथ को जल अर्पण कर समाप्त होगी। इस कावर यात्रा में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संतोष कुमार महतो, संरक्षक बलराम साहु, समित के अध्यक्ष कुणाल कुमार,सचिव निश्चय वर्मा, रोहित साहु, चंद्रशेखर पाण्डे, गोपाल पाण्डे,संजय नायक, सोनू कुमार, दीपक मुखर्जी,सहित हजारों शिव भक्त सम्मिलित थे।