Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

On: March 15, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को लेकर विधायक कुमार उज्ज्वल ने यह मामला विधानसभा में उठाया है। विधायक द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर गांव के ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर नहीं होने के कारण नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी रहती है। इसके चलते आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना या अन्य जरूरी परिस्थितियों में फोन से संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक को अवगत कराते हुए गांव में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक कुमार उज्ज्वल ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाकर राज्य सरकार से पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की है। विधायक की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही गांव में मोबाइल टॉवर लगने से संचार व्यवस्था बेहतर होगी। विधायक के प्रति आभार प्रकट करने वालों में बबलू गुप्ता, गणेश सिंह, अजय सिंह, सुनील गुप्ता, अजीत कुमार, दिगम्बर दास समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

पति की तेरहवीं के अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में व्यक्त किया दर्द

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

सुनसान कुएं से 1 व्यक्ति और दो नाबालिगों के सड़े-गले शव बरामद, हत्या की आशंका

पुलिस की बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सहित दो गिरफ्तार

PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली और लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

Leave a Comment