Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

On: March 12, 2026 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में हुए सड़क हादसे में बिहार के औरंगाबाद जिले के एक युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र चतरा जिले में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। बताया जाता है कि सोमवार को सतीश मिश्र अपने सहकर्मी दिनेश पांडेय के साथ कंपनी के काम से बाइक पर सवार होकर बगरा से चतरा लौट रहे थे। इसी दौरान चतरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर रांची-चतरा मार्ग पर लावालौंग थाना क्षेत्र के करवियासन के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सतीश मिश्र को रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सतीश मिश्र की शादी करीब दो वर्ष पहले ही हुई थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की शाम जैसे ही मृतक का शव कासमा स्थित उनके घर पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों से मिलने और उन्हें ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के कई लोग उनके घर पहुंचे। इनमें मुखिया नरेंद्र मिश्र, मुकेश गुप्ता, विरेंद्र यादव, साधू यादव, संजय मिश्र, अनिल मिश्र, आशुतोष पाठक, अर्जुन साव, सुरेश साव, पप्पू कुमार, रंजन अग्रवाल, चंदन, शशी यादव सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

Leave a Comment