सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के बिरहु प्लस टू उच्च विद्यालय में 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डी समवाय शिला द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर डी समवाय शिला के अधिकारी उत्तम कुमार पाल और निरीक्षक सामान्य जाडेजा रमेश सिंह ने कहा कि समाज के विकास में बेटियों की शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद आर्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा एसएसबी के जवान उपस्थित थे।





















Total Users : 838310
Total views : 2550455