Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

On: March 9, 2026 12:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बोकारो। बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाडीह गांव (सरदाहा पंचायत) की 18 वर्षीय छात्रा कुमारी पुष्पा महतो के लापता होने के मामले में पुलिस ने अहम घोषणा की है। Harvinder Singh ने बताया कि जो भी व्यक्ति पुष्पा के बारे में पुख्ता जानकारी देगा या उसे खोजकर लाएगा, उसे बोकारो पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार पिंड्राजोरा थाना में पुष्पा के लापता होने को लेकर कांड संख्या 147/25, दिनांक 4 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया था। घटना के बाद से परिजन लगातार अपनी बेटी की तलाश में पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, खूंटाडीह निवासी रेखा देवी की पुत्री पुष्पा महतो 21 जुलाई 2025 को दिन के करीब 11 बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह पड़ोसी से साइकिल लेकर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल बेडानी मोड़ के पास मिली। इसके बाद अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन पिंड्राजोरा थाना पहुंचे और थानेदार अभिषेक रंजन को पूरी जानकारी दी।

माता रेखा देवी ने बताया कि पड़ोसी दिनेश कुमार महतो से उनकी बेटी पिछले दो-तीन वर्षों से मोबाइल पर बात करती थी। ऐसे में उन्हें शक है कि बेटी के गायब होने में दिनेश की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने दिनेश से कई बार पूछताछ भी की है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। इस बीच पुष्पा के पिता अनंत महतो, जो मजदूरी के लिए झारखंड से बाहर गए हुए थे, बेटी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आए। दंपति ने मामले को लेकर एसपी Harvinder Singh से मुलाकात की। बाद में उन्होंने जनता दरबार में उपायुक्त Ajaynath Jha के समक्ष भी अपनी बात रखी, जिसके बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की तलाश तेज करने का निर्देश दिया।

एसपी Harvinder Singh ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है। लापता छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की कई बार जांच की है। साथ ही तकनीकी टीम को भी लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही पुष्पा को बरामद कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

Leave a Comment