चतरा/गिद्धौर। चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, चतरा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रविंद्र मोहन मिश्रा तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर उपेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. रविंद्र मोहन मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। यदि महिलाएं एक-दूसरे का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त बनने, समाज में बेहतर कार्य करने और गांव-समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ऑपरेटर अमित कुमार, शीला कुमारी, सुमन देवी, सुमित्रा देवी, लेखपाल गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, नीतू देवी, सरोज कुमारी, निर्मला देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

On: March 8, 2026 11:59 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 835722
Total views : 2547026