न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा): पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में डायन बीसाही पर रोक-थाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह वएसआई अंकित झा के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को एकत्रित कर डायन बीसाही से संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया की डायन बीसाही कुछ नही होता है यह एक भ्रम है। वहीं थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि विधवा महिला, वृद्ध महिला व अन्य लोगों को दुश्मनी को लेकर जबरजस्ती डायन बीसाही का आरोप लगा कर हत्या कर दिया जा रहा है, जो गलत है। इस दौरान थाना प्रभारी के उपस्थिति में जेएसलपीएस के बीपीएम अनमोल मिंज, नावाडीह पूर्व मुखिया मेघन दांगी, सीसी रवि कुमार, ममता कुमारी के द्वारा चौथा स्थित कार्यालय में दो दर्जन महिलाओं को खेती के लिए मक्का व धान का बीज पचास प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। इस अवसर पर जेएसलपीएस से जुड़ी राधा कुमारी, संगीता देवी, ममता देवी, रूपा देवी, किरण देवी, संगीता देवी आदि पस्थित थी।