Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

70 साल के दूल्हे और 22 साल की दुल्हन! निकाह पर मचा बवाल, ट्रोल्स को कपल का करारा जवाब

On: February 28, 2026 1:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शादी… जो दो दिलों का मिलन मानी जाती है। लेकिन जब उम्र का फासला आधी सदी का हो, तो सवाल भी उठते हैं और बहस भी छिड़ जाती है। 70 साल के हकीम और 22 साल की युवती की शादी… वीडियो वायरल हुआ, लोग हैरान हुए, ट्रोलिंग शुरू हुई… लेकिन इस कपल ने भी चुप रहने के बजाय दिया ऐसा जवाब, जिसने बहस को और तेज कर दिया। तो क्या उम्र सिर्फ एक नंबर है… या समाज की चिंता जायज़? देखिए News Scale Live की यह खास रिपोर्ट…

पाकिस्तान में कम उम्र की लड़कियों की शादी और उससे जुड़े कानूनों को लेकर इन दिनों सियासी और सामाजिक बहस तेज है। एक ओर जहां बाल विवाह संबंधी कानूनों को सख्त बनाने की मांग हो रही है, वहीं कुछ कट्टरपंथी समूह इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच रावलपिंडी से सामने आए एक निकाह ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

70 साल के हकीम ने 22 साल की युवती से किया निकाह

पाकिस्तान के रावलपिंडी के चकनाला स्कीम-III क्षेत्र के रहने वाले 70 वर्षीय हकीम बाबर ने अपने से करीब 50 वर्ष छोटी, 22 वर्षीय युवती से निकाह कर लिया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उम्र के बड़े अंतर को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

ट्रोलिंग पर दंपति का जवाब

मीडिया को दिए इंटरव्यू में बाबर ने कहा कि यह निकाह “अरेंज और लव मैरिज का मिश्रण” है। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी को मुझसे मोहब्बत हुई और हमने अल्लाह के हुक्म और सुन्नत के मुताबिक निकाह किया। इसमें गलत क्या है?” उन्होंने आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि निकाह एक वैध संबंध है और इसमें कोई गैरकानूनी या अनैतिक कार्य नहीं किया गया। वहीं उनकी पत्नी ने भी अपने पति का समर्थन करते हुए कहा कि जब सच्चा प्यार मिल जाए तो उम्र का अंतर मायने नहीं रखता और शादी में देरी नहीं करनी चाहिए।

व्यापक बहस का हिस्सा

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान में बाल विवाह और महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है। हालांकि इस निकाह में दोनों बालिग बताए जा रहे हैं, फिर भी उम्र के बड़े अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। फिलहाल यह मामला कानूनी से ज्यादा सामाजिक और नैतिक विमर्श का विषय बन गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

Leave a Comment