हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र से गुमशुदा एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 दिनों के भीतर बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को हंटरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की शिकायत उसके परिजनों ने थाना में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर किशोरी की तलाश और संभावित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया और तकनीकी शाखा की सहायता से महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच के क्रम में पुलिस को 3 फरवरी को बड़ी सफलता मिली, जब किशोरी को बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी रूपेश कुमार 22 वर्ष, पिता पुणे यादव, निवासी बहेरी थाना हंटरगंज, जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी का न्यायालय में बयान एवं चिकित्सीय जांच कराकर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 12/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 96/3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में एसआई के साथ महिला आरक्षी सुहांगी सोरेन सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
14 दिन में बड़ी कामयाबीः गुमशुदा नाबालिग गया से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

On: February 4, 2026 8:45 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 796621
Total views : 2494054