Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हवन-पूजन व भंडारे के साथ पंच दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महायज्ञ सम्पन्न

On: June 13, 2023 8:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेराल पंचायत के जेहरा गांव स्थित गौरी शंकर धाम में आयोजित पंच दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महायज्ञ सोमवार को हवन-पूजन व भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ मंडप परिक्रमा के बाद भंडारे का भी आनंद लीया। साथ ही चार दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया। महायज्ञ के पांचवें व अंतिम दिन जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर समेत कई गणमान्य शामिल हुवे। यज्ञ समिति द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष डेगन प्रजापति, यज्ञ नियंत्रक रवीन्द्र प्रसाद के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।

यज्ञ नियंत्रक श्री प्रसाद ने जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी को ब्रज किशोर स्तुति अभिनन्दन पत्र, सम्मान पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी अतिथियों को यज्ञ समिति की ओर से सम्मान पत्र, नारियल व अंगवस्त्र भेंट किया गया। जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा यज्ञ या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से क्षेत्र में सुख समृद्धि व शांति कि प्राप्ति होती है। साथ ही हमें व हमारे बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं। मौके पर मुख्य आचार्य संजय कुमार पाण्डेय, आचार्य सुरेन्द्र नाथ शर्मा, आचार्य देवकुमार शर्मा, आचार्य सुधांशु शर्मा, उत्तर प्रदेश लखनऊ से आए आचार्य सुधीर त्रिपाठी, इसके अलावे दुआरी पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहर लाल, मेराल के पूर्व मुखिया हीरा गंझू, भेखलाल गंझू, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह भोक्ता, भाजपा नेता राजेश यादव, सुमन यादव समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment