Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अपहरण व हत्या का खुलासारू प्रेम प्रसंग में रची गई साज़िश, एक गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पुलिस ने संजू भारती अपहरण व हत्या कांड का पटाक्षेप करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी रीता देवी को साज़िश रचने के आरोप में जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि 22 नवंबर की सुबह संजू भारती अपने घर से डुमरी बैंक के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते से लापता हो गए। इसके बाद उनके भाई संजय ने हंटरगंज थाने में संजू की पत्नी रीता देवी और उसके प्रेमी, बोडामोड़ निवासी अरविंद भारती पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संजय ने हत्या की आशंका भी जताई थी। जांच के दौरान पत्नी रीता देवी से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उसका प्रेम संबंध अरविंद भारती के साथ पिछले छह वर्षों से चल रहा था, जिसका विरोध संजू करते थे। हाल ही में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद अरविंद ने संजू की हत्या की योजना बनाई। रीता ने स्वीकार किया कि उसी की साज़िश के तहत संजू को बहाने से डुमरी बैंक भेजा गया, जहां बीच रास्ते में अरविंद और उसके साथियों ने उनकी हत्या कर दी। शव कहां फेंका गया, इसकी जानकारी पत्नी को नहीं थी। शव की तलाश में पुलिस ने हजारीबाग से सीआईडी टीम के साथ खोजी कुत्ता भी लगाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने रीता देवी को न्यायिक हिरासत में चतरा भेज दिया और अन्य आरोपियों व शव की खोज जारी रखी। अंततः पुलिस ने हत्या कांड में शामिल अरविंद के एक साथी को मुगलसराय से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शव को संघरी घाटी में फेंका गया था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त सामान की बरामदगी और मुख्य आरोपी अरविंद भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment