झारखंड में छठ पर्ब पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह में कोहरे या धुंध के साथ आंशिक बादल छाये रहेंगे। राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 और 23 अक्टूबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ तथा मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 25 से 27 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। 25 अक्तूबर को सामान्यतः बादल छाये रहेंगे। राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे वर्षा की संभावना जताई गई है। 26 और 27 अक्टूबर को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है



















Total Users : 785422
Total views : 2478876